फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As the days go by the east, the day the Sawan goes dry...

जै दिन जेठ चले पुरवाई, तै दिन सावन सूखा जाई 19-40-25

Tue, 19 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
As the days go by the east, the day the Sawan goes dry...
बिजनौर के गांव रामपुर ठकरा के जंगल में सूखने लगे कुछ दिन लगाए गए पौधे। - फोटो : BIJNOR
जै दिन जेठ चले पुरवाई, तै दिन सावन सूखा जाई...
विज्ञापन

बिजनौर। जै दिन जेठ चले पुरवाई, तै दिन सावन सूखा जाई। मौसम के महाकवि घाघ यह कहावत इस बार बिल्कुल सटीक साबित हो रही है। बिजनौर में जेठ के महीने में आठ दिन पुरवा हवा चली थी। ऐसे में सावन में कम बारिश की आशंका से लोगों के फसल को नुकसान होने की आशंका से किसान परेशान हैं। वहीं वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे भी सूखने लगे हैं। सावन के चार दिन लगभग सूखे ही निकल चुके हैं। सोमवार की शाम हल्की बूंदाबांदी हुई तो बारिश की उम्मीद बनी, लेकिन कुछ ही देर बाद बादल छंट गए और उमस और ज्यादा बढ़ गई।
जिले में लोग बारिश के लिए तरस गए हैं। मगर बारिश नहीं पड़ रही है। 15 जुलाई से सावन की शुरूआत हो गई है। बादल रोज उठते हैं, कहीं हल्की बूंदाबांदी होती है तो कहीं कुछ हवा के झोंके ही चलकर रह जाते हैं। नगीना मौसम वेधशाला के अनुसार जुलाई तक 82.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश न पड़ने से किसानों की फसल सूखने लगी है। जेठ में जितने दिन पुरावा हवा चलती है, सावन में उतने दिन सूखे जाते हैं। घाघ की इस कहावत सही साबित होती नजर आ रही हैै।
विज्ञापन

बारिश की आस में पौधरोपण, सूखे पौधों की जगह लगेंगे दूसरे पौधे
बरसात के मौसम में ही पौधरोपण किया जाता है, लेकिन इस बार पौधरोपण में लगाए गए बहुत बड़ी संख्या में पौधे भी सूख गए हैं। वन विभाग भी मौसम की मार के आगे बेबस नजर आ रहा है। वन अधिकारियों का कहना है कि बरसात में इसलिए पौधे लगाए जाते हैं, ताकि पौधे एक बरसात में जड़ पकड़ लें। मगर इस बार बारिश न होने से पौधे भी सूख गए हैं। जिसके चलते अब वन विभाग सूखे हुए पौधों की जगह दोबारा पौधरोपण करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लग चुके हैं 45 लाख से ज्यादा पौधे
वन विभाग ने पांच जुलाई को जिलेभर में पौधरोपण कराया था। इस दिन 45 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। पौधरोपण अभियान करीब तीन दिन चला और जिलेभर में 45 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। इसमें रामपुर ठकरा के जंगल में दुष्यंत वन में करीब 16 हजार से ज्यादा पौधे लगे थे। इसके अलावा शकुंतला वन, भरत वन, विदुर वाटिका में भी आठ-आठ हजार पौधे लगाए गए। रामपुर ठकरा में लगाए गए पौधों की पत्तियां गर्मी में पानी न मिलने से सूख गई।

जहां सूख गए, वहां लगाएंगे नए पौधे : डीएफओ
डीएफओ डॉ.अनिल पटेल ने बताया कि वन क्षेत्रों में जहां भी पौधरोपण हुआ है, वहां जहां भी संभव हो रहा है, पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। बारिश की उम्मीद थी, बारिश न होने से कुछ जगहों पर पौधे सूखने की सूचनाएं मिली हैं। जो पौधे सूख गए हैं, वहां बारिश होने पर नए पौधे लगवाएं गए हैं। कुछ पौधे ऐसे हैं, जिनकी पत्तियां शुरू में सूख जाती है। बारिश में वह हरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed