फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As soon as the DNA report came, Jahangir's hope of returning vanished

Bijnor News: डीएनए रिपोर्ट आते ही चली गई जहांगीर के लौट आने की उम्मीद

Mon, 04 Aug 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
As soon as the DNA report came, Jahangir's hope of returning vanished
नजीबाबाद। पूर्वी गंग नहर में कार डूबने के बाद से कार सवार प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर के एक न एक दिन घर आने की परिजनों की उम्मीद अब खत्म हो गई है। लंबे इंतजार के बाद डीएनए रिपोर्ट ने शादीपुर बरूकी नहर से 35 महीने पहले मिला शव जहांगीर का होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जाब्तागंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर अहमद नौ सितंबर 2022 की शाम देहरादून से नजीबाबाद आते समय अचानक गायब हो गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने जहांगीर की तलाश शुरू की। मंडावली क्षेत्र के सीतावाली के पास अंतिम लोकेशन मिलने पर तलाश शुरू की गई। प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर की कार पूर्वी गंग नहर से बरामद होने के बाद मंडावली पुलिस और परिजनों ने कई दिनों तक गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला, लेकिन जहांगीर का पता नहीं लगा। जहांगीर के प्रॉपर्टी डीलर होने के कारण तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म रहा। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से जहांगीर को तलाशते रहे।
विज्ञापन


शादीपुर बरूकी में मिला था अज्ञात शव
कुछ समय बाद कोतवाली देहात के शादीपुर बरूकी नहर से अज्ञात व्यक्ति का गला हुआ शव मिला था। मंडावली पुलिस ने जहांगीर के परिजनों से पहचान कराने का प्रयास किया। पुष्टि न होने पर शव को कब्जे में लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए रिपोर्ट ने कराया लंबा इंतजार

शादीपुर बरूकी नहर से मिले शव को डीएनए टेस्ट के लिए मंडावली पुलिस ने सितंबर 2022 में भेजा था। जहांगीर के परिजन डीएनए रिपोर्ट को लेकर बेचैन रहे। परिजनों को उम्मीद थी कि जहांगीर एक न एक दिन घर जरूर लौटेंगे। डीएनए रिपोर्ट ने परिजनों की अंतिम आस तोड़ दी और शव जहांगीर का होने की पुष्टि की। पुलिस ने जहांगीर के भाई खुर्शीद अहमद और परिजनों को डीएनए रिपोर्ट से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed