फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As much as it is in the papers, it will be the same on the ground as well.

जितनी कागजों में है, धरातल पर भी उतनी होगी मालन

Tue, 03 May 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
As much as it is in the papers, it will be the same on the ground as well.
बिजनौर में मालन नदी के चौड़ीकरण के लिए पैमाइश करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
जितनी कागजों में है, धरातल पर भी उतनी होगी मालन
विज्ञापन

बिजनौर। आखिर मालन के उद्धार को जिस घड़ी का इंतजार था, वो आ ही गई। अमर उजाला का मालन मांगे अविरल धारा अभियान रंग लाया। प्रशासन ने मालन को जितनी कागजों में है, उतनी ही चौड़ी धारा धरातल पर करने को पूरी रणनीति तैयार कर ली है। आज हजारों लोग एक साथ मालन में श्रमदान कर खोदाई करेंगे। डीएम उमेश मिश्रा और तमाम प्रशासनिक अफसर भी फावड़ा चलाकर मालन के चौड़ीकरण में श्रमदान करेंगे। सोमवार को डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ मालन की पैमाइश कराई। मंडावर के पुल के नीचे एक बिंदु को चिह्नित कर लिया गया, जहां से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी।
जिले में हल्दूखाते से प्रवेश करने वाली मालन नदी राजा दुष्यंत और शकुंतला के प्रणय की साक्षी रही है। महाभारत और कालीदास की अभिज्ञान शाकुंतलम में मालन का जिक्र मिलता है। इस समय बिजनौर जिले में मालन की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। अतिक्रमण के कारण मालन नाले जैसी नजर आने लगी है, लेकिन कभी यह नदी अविरल बहती थी। अमर उजाला ने 27 अप्रैल को मालन पर अभियान शुरू किया था। सोमवार को अभियान का असर भी दिखाई दिया। डीएम उमेश मिश्रा ने विकास विभाग, तहसील अफसरों के साथ बैठकर पहले मालन को उसका मूल स्वरूप लौटाने पर रणनीति बनाई। वहीं, दोपहर में मंडावर के पास मालन नदी पर पहुंचकर उसकी पैमाइश कराई। अब मंगलवार को जनसहयोग से मालन की खोदाई का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पूरी नदी का होगा चौड़ीकरण : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में प्रवेश स्थान से लेकर गंगा में संगम तक मालन नदी का चौड़ीकरण कराया जाएगा। मंगलवार को वह स्वयं वहां पहुंचकर श्रमदान करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इसकी पूरी रणनीति तैयार कर ली है। लोगों से सहयोग मांगा गया है। कागजों में देखा जा रहा है कि मालन की चौड़ाई कहां कितनी है, उसी हिसाब से पैमाइश कराकर खोदाई कराई जाएगी। यह अभियान मालन नदी के मूल स्वरूप में लौटने तक चलेगा। मंगलवार को आसपास के लोगों से मालन पर श्रमदान के लिए पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार लोगों के पहुंचने उम्मीद : सीडीओ
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि मालन नदी पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से खोदाई का काम शुरू कराया जाएगा। आसपास के ग्रामीणों को वहां बुलाया गया है। कई विभागों के लोग भी वहां रहेंगे। श्रमदान के लिए पहले दिन करीब एक हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

घंटों तक चली मालन नदी की पैमाइश
सोमवार दोपहर डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मालन नदी का मंडावर क्षेत्र में निरीक्षण किया। अधिकारियों की देखरेख में टीम ने नदी के क्षेत्रफल का सीमांकन किया, ताकि नदी की खोदाई कराकर उसके पूर्ण स्वरूप में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed