फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As inflation increased, glass consumption in Bijnor decreased by 20 percent.

Bijnor News: महंगाई बढ़ी तो बिजनौर में घटी 20 प्रतिशत कांच की खपत

Mon, 16 Mar 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
As inflation increased, glass consumption in Bijnor decreased by 20 percent.
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। इस्राइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर विदेशों से आयात होने वाले प्रत्येक उत्पाद पर पड़ रहा है। अब महंगाई की असर कांच पर नजर आने लगा है। कांच की कीमतों में 15 फीसदी उछाल आया है। इसी वजह से बिजनौर में भी कांच की करीब 20 प्रतिशत खपत घट गई है।
युद्ध की वजह से कच्चे माल, परिवहन, बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से कांच की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में कांच की कीमतों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पहले प्रति एमएम कांच की कीमत 80 रुपये थे, जो अब बढ़कर 86 रुपये हो गई है। ऐसे में कीमत बढ़ने से बिजनौर के कांच व्यापारी भी चिंतित हैं। भारत में खपत का करीब 40 प्रतिशत कांच मलेशिया, सिंगापुर, ईरान, चीन से आता है। अब युद्ध की वजह से आयात महंगा हो गया है। यही वजह है कि ग्राहकों को भी अधिक कीमत देनी पड़ रही है। वहीं, देश में चलने वाले फ्लोट ग्लास प्लांट गैस से संबंधित है। ऐसे में गैस की किल्लत से यह प्लांट भी बंद हो गए है, जिसके चलते खपत बढ़ने पर कांच की कीमत तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब 15 बड़े कांच व्यापारी
जिले में करीब 15 बड़े कांच व्यापारी हैं। यहीं से जिलेभर की छोटी दुुुकानों, कारीगरों तक सप्लाई होता है। प्रत्येक दुकान से करीब 15 हजार फुट कांच की बिक्री हो रही थी। अब कीमत बढ़ने पर कांच की बिक्री 12 हजार फुट पहुंच गई है। कांच व्यापारियों का कहना है कि बिजनौर में क्लियर कांच, इमेज मिमर, प्रोसेस्ड ग्लास, कलर ग्लास, फ्लोट ग्लास की अधिक मांग रहती है। इसके चलते बिजनौर में तीन से 12 एमएम, 15 एमएम, 19 एमएम कांच की खपत भी है। ऐसे में अब कीमत बढ़ने से कांच की खरीदारी पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांच के दाम में और बढ़ोतरी होेने की संभावना : अवनीश अग्रवाल
कांच व्यापारी अवनीश अग्रवाल ने बताया कि कांच के दाम बढ़ने पर प्रत्येक दुकान पर करीब 20 प्रतिशत खरीदारी घट गई है। अब 86 रुपये प्रति एमएम कांच की कीमत है। कुछ दिनों में 89 रुपये प्रति एमएम होने की संभावना है। युद्ध की वजह से कांच महंगा हुआ है।
परिवहन खर्च और लागत बढ़ने से बढ़े कांच के दाम : अर्जुन गुप्ता
कांच व्यापारी अर्जुन गुप्ता ने कहा कि कांच का प्रयोग दरवाजे, इंटीरियर डिजाइनिंग, फ्रिज के अंदर ग्लास सेल में होता है। परिवहन खर्च और लागत में बढ़ाेतरी होने से कांच के दाम बढ़ेे हैं। अभी कीमत में और उछाल आ सकता है।
कच्चे माल की कीमत बढ़ने से सिलिकॉन भी महंगा : अवनीश अग्रवाल
आईआईए चेयरमैन अवनीश अग्रवाल का कहना है कि कांच कंपनियों ने सभी को कांच की कीमत बढ़ने के निर्देश जारी किए है। कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण सिलिकॉन और स्पेसर की कीमतों में अगले महीने से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है।

कांच महंगा होने से कुछ लोगों ने रुकवा दिया काम : अजीत सिंघल
कांच व्यापारी अजीत सिंघल ने कहा कि कांच के दाम बढ़ने से कुछ लोगों ने अभी कांच से संबंधित काम रुकवा दिया है। इससे खरीदारी घटी है। कच्चा माल महंगा होने से कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। अभी और कीमत बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed