फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appointment letter distributed to staff nurse in CMO office

सीएमओ कार्यालय में स्टॉफ नर्स को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Mon, 21 Nov 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Appointment letter distributed to staff nurse in CMO office
सीएमओ कार्यालय में स्टाफ नर्स को वितरित किए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 15 स्टाफ नर्स का चयन हुआ है। जिसके चलते रविवार को सीएमओ ऑफिस में चयनित स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

जिले की चयनित 15 स्टाफ नर्स को अलग-अलग जिलों में नियुक्ति मिली है। सीएमओ ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, नगर अध्यक्ष भाजपा राजीव गुप्ता, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारुख अजीज ने कहा कि जिले को 15 स्टाफ नर्स लोक सेवा आयोग से चयनित होने के बाद नियुक्ति पत्र मिल गया है। सीएमओ कार्यालय में स्टाफ नर्स डोली, शालिनी यादव, नेहा, शबनम, रूबी, रश्मि, आकांक्षा, संध्या, मनीशा पाल, दीपा को नियुक्ति पत्र दिया गया। अब ये जल्द ही अपनी सेवाएं देंगी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. शैलेश जैन, डॉ. पीआर नायर, डॉ. बीएस रावत, डीसीपीएम पूनम रानी, रोहित, जिला परिवार नियोजन प्रबंधक रहमत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed