फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Antibiotic syrup sample found substandard in testing

Bijnor News: एंटीबायोटिक सिरप का नमूना जांच में मिला अधोमानक

Wed, 29 May 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Antibiotic syrup sample found substandard in testing
- मानक के अनुरूप साल्ट नहीं होने पर कैसे मिलेगा बीमारी में आराम
विज्ञापन

- चिकित्सक बोले, अधोमानक दवा से बीमारी ठीक होने के बजाए बढ़ेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में एक और एंटीबायोटिक सिरप का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया। डैक्सिलिन-सीवी सिरप में मानक के अनुरूप साल्ट नहीं मिलने पर नमूना अधोमानक पाया गया। इससे पहले भी कई दवाइयों के नमूने जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे है।

डैक्सिलिन-सीवी सिरप बच्चों को दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा है। यह संक्रमण होने पर दी जाती है। औषधि निरीक्षक ने यह नमूना राजा का ताजपुर स्थित शमा मेडिकल स्टोर से लिया था। यह अल्ट्रा ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड मनपुरा बद्दी, सिलोन कंपनी की बनी है। डैक्सिलिन-सीवी सिरप में अमोक्सीसिलिन और पौटेशियम क्लैवुलैनेट दवा का मिश्रण है। इसमें जांच के दौरान जांच में पौटेशियम क्लैवुलैनेट मानक के अनुरूप नहीं मिला। असकी वजह से दवा जांच में अधोमानक पाई गई।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि अगर अधोमानक दवाई मरीज को दी जाए, तो उसकी बीमारी ठीक नहीं होगी। इससे मरीज की तबीयत सुधरने के बजाय बिगड़ जाएगी। मेडिकल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बीमारी को पूरी तरह से ठीक करने के लिए दवाई ठीक होनी जरूरी है। अगर दवाई में मानक के अनुरूप साल्ट नहीं है तो वह असरदार नहीं होगी। इससे बीमारी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस साल इन दवाइयों के नमूने जांच में नहीं उतरे खरे
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार फरवरी में एंटीबायोटिक कैल्वाशड टेबलेट का नमूना जांच में फेल पाया गया। इसमें अमोक्सीसिलिन और पौटेशियम क्लैवुलैनेट का मिश्रण था। मार्च में रैबकस डीएसआर कैप्सूल और स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल का नमूना जांच में फेल आया है। अप्रैल में वेलसेफ-एलबी सीरप अधोमानक आया था।


डैक्सिलिन-सीवी सिरप का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है। अब कंपनी के खिलाफ वाद दायर करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही वाद दायर करने की कार्रवाई की जाएगी। - उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed