फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti corruption team caught Samrajan Amin taking bribe

Bijnor News: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते संग्रह अमीन को पकड़ा

Wed, 17 Jul 2024 05:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Anti corruption team caught Samrajan Amin taking bribe
- आरसी में समय बढ़ाने तथा कुर्की वारंट जल्दी जारी न करने के लिए मांगे थे रुपये
विज्ञापन

- तीन हजार रुपये लेते हुए रोडवेज बस स्टैंड के सामने से पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद मंडल की टीम ने चांदपुर तहसील के संग्रह अमीन महिपाल सिंह को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरसी में समय बढ़ाने और कुर्की वारंट जल्दी जारी न करने के लिए रुपये मांगे गए थे।
प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद ने बताया कि मोहल्ला सरायरफी निवासी जुबैर अली पुत्र सुल्तान अहमद ने शिकायत की थी कि संग्रह अमीन आरसी में समय बढ़ाने और कुर्की वारंट जल्दी जारी न करने के लिए 5000 रुपये की मांग कर रहा है। पहली किस्त के रूप में 3000 रुपये लेकर बुलाया है। शिकायत पर ट्रैप टीम प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम ने चांदपुर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने संग्रह अमीन महीपाल सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। तीन हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। टीम में निरीक्षक नवल मारवाह, निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक, मुख्य आरक्षी सतीश चंद कश्यप, मुख्य आरक्षी कृष्णपाल सिंह, आरक्षी राहुल कुमार, आरक्षी प्रियंकुर कुमार, आरक्षी चालक अतुल सिसौदिया शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed