फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Answer-Summoned to the Officer of Ground Water Department

भूजल विभाग के अधिकारी से किया जवाब-तलब

Sat, 30 Jul 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Answer-Summoned to the Officer of Ground Water Department
भूजल विभाग के अधिकारी से किया जवाब-तलब
विज्ञापन

बिजनौर। निवेश मित्र योजना-सिंगल विंडो सिस्टम योजना के तहत पोर्टल पर उद्यम से संबंधित शिकायत का समय सीमा के बाद भी निस्तारण नहीं किए जाने पर भूजल विभाग के अधिकारी से जवाब-तलब किया गया है। वहीं जिले में खांडसारी इकाइयों में गुड़ का उत्पादन करने वाले व्यापारियों को सहयोग करने के डीएम ने निर्देश दिए।

शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक की और कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराना हमारा दायित्व है। कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ में लिए गए ऋण में सब्सिडी पर ब्याज नहीं लगाए जाने की रॉयल बुक क्रॉफ्ट नगीना की मांग पर बैंक पदाधिकारी से निस्तारण प्राथमिकता पर करने के लिए कहा। ग्राम मुठ्ठेरपुर से ग्राम मुजफ्फरनगर के चौराहे तक के जर्जर रास्ते की मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिए। बताया कि 2022-23 में पोर्टल का नवीनीकरण होने के बाद अब तक 1315 उद्यम रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन जारी किए गए हैं। वहीं डीएम ने जिले के प्रगतिशील तीन करोड़ से अधिक का व्यापार करने वाले उद्यमियों व व्यापारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, उपायुक्त उद्योग, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, उद्यमी अभिषेक गोयल, अमित अग्रवाल आदि समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed