फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Answer sought from 18 CHOs absent in Google Meet

Bijnor News: गूगल मीट में गैरहाजिर 18 सीएचओ से जवाब तलब

Wed, 17 Jul 2024 05:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from 18 CHOs absent in Google Meet
सीएमओ ने इन सभी से तीन दिन के भीतर मांगा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । जिला मुख्य चिकित्सक ने गूगल मीट में कई बार गैरहाजिर रहने वाले 18 सीएचओ ने जवाब-तलब किया। सीएमओ ने इन से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा। कहा कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरसीएच डा. सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अप्रैल, मई व जून माह में गूगल मीट में कईं बार 18 सीएचओ शामिल नहीं हुए। सीएमओ डा. सुशील कुमार की ओर से इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अफसरों का कहना है कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर नियमित रूप से उपस्थित होकर अपने कार्य नहीं किए जाते हैं। इससे हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर की उपलब्धि पर निरंतर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कमिश्नर एवं डीएम द्वारा अत्यधिक रोष व्यक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीस सितबंर तक चलाया जाएगा अभियान
बिजनौर । एसीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि नजीबाबाद एवं कोतवाली देहात को आकांक्षी ब्लाक की सूची में शामिल किया गया है। उक्त दोनों ब्लाक में संपूर्णता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा। दोनों ब्लाक में चार बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। अभियान में गर्भवती महिलाओं के पहले तीन माह के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों की हाईपरटेंशन जांच कराना, 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की शुगर की जांच कराना एवं सभी गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से पौष्टिक आहार दिलाना है। एसीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि कोतवाली देहात ब्लाक में 94 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, नौ प्रतिशत लोगों की हाईपरटेंशन की जांच, नौ प्रतिशत लोगों की शुगर की जांच एवं शतप्रतिशत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिलाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed