फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Another electric line broke and fell on the school, accident averted

Bijnor News: स्कूल पर फिर टूटकर गिरी विद्युत लाइन, हादसा बचा

Wed, 08 Oct 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Another electric line broke and fell on the school, accident averted
मंडावली के महावतपुर दलपत में लटकी विद्युत लाइन। स्रोत-स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। गांव महावतपुर दलपत प्राइमरी स्कूल के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन टूटकर स्कूल में गिर गई। वाल्मीकि अवकाश होने पर हादसा बच गया।
मंडावली थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय महावतपुर दलपत के ऊपर से एलटी विद्युत लाइन गुजर रही है। मंगलवार को अचानक विद्युत लाइन टूटकर स्कूल की बिल्डिंग और मैदान पर गिर गई। वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर अवकाश होने पर हादसा टल गया। क्षेत्रवासियों ने धीर सिंह, सतपाल सिंह, सुरेंद्र ने मुख्य अध्यापिका शगुफ्ता नसरीन को स्कूल में विद्युत लाइन टूटकर गिरी होने की जानकारी दी।
मुख्य अध्यापिका और शिक्षकों ने बुधवार को सवेरे विद्यार्थियों को सुरक्षित कक्षाओं में पहुंच कर बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। मुख्य अध्यापिका ने बताया कि नवंबर 2022 में भी विद्युत लाइन टूट कर स्कूल में गिरी थी। उस दौरान स्कूल के समय में विद्युत लाइन गिरने से मैदान में खेल रहे विद्यार्थी बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन गुप्ता ने कहा कि मुख्य अध्यापिका से विद्युत लाइन स्कूल परिसर और बिल्डिंग पर गिरने की जानकारी मिली है। विद्यार्थियों को बैठने की सुरक्षित व्यवस्था करने के साथ विद्युत विभाग से संपर्क कर लाइन हटवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed