{"_id":"63b5c0fd6bb39c6bf85f5ca4","slug":"announcement-of-panchayat-on-umri-power-station-on-6th-dhampur-news-mrt620562872","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छह को ऊमरी बिजलीघर पर पंचायत का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छह को ऊमरी बिजलीघर पर पंचायत का एलान
विज्ञापन
छह को ऊमरी बिजलीघर पर पंचायत का एलान
धामपुर। भाकियू (भानु) गुट के कार्यकर्ताओं ने छह जनवरी को ऊमरी बिजलीघर पर पंचायत करने का एलान किया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिजलीघर पर तैैनात अधिकारी और कर्मचारी किसानों की नहीं सुन रहे हैं, जिससे किसानों की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है।
भाकियू (भानु) के धामपुर ब्लॉक अध्यक्ष हरिराज सिंह जाट ने कहा कि जो अधिकारी व कर्मचारी किसानों की समस्या को सुन निदान करने का प्रयास नहीं करेगा, ऐसे अधिकारी और कर्मचारी बर्दाश्त नहीं होंगे। सरकार के आदेश है कि किसानों को फसलों की सिंचाई करने को निजी नलकूपों के लिए बिजली आपूर्ति दिन में हो, पर रात में आपूर्ति की जा रही है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकारी नलकूपों की तर्ज पर निजी नलकूपों की बिजली मुफ्त करने की मांग उठाई। इस मौके पर किसान नेता रणजीत सिंह ने निगम के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए छह जनवरी को 11 बजे बिजलीघर पर होने वाली पंचायत में शामिल होने की अपील की है।