फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Announcement of not giving sugarcane to the sugar mill on February 5

Bijnor News: पांच फरवरी को चीनी मिल को गन्ना नहीं देने की घोषणा

Fri, 03 Feb 2023 08:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Feb 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
Announcement of not giving sugarcane to the sugar mill on February 5
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल के गेट पर धरने पर बैठे भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता
- बिलाई चीनी मिल पर जारी रहा धरना, गरजे किसान
विज्ञापन

- मौजूदा सत्र के बकाया गन्ना भुगतान में वादाखिलाफी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल पर भाकियू चढूनी की ओर से तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। मिल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसान खूब गरजे। वहीं किसानों की छह टीमों का गठन किया गया है जोकि गांव गांव में भ्रमण कर पांच फरवरी को चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति नहीं करने की किसानों से अपील कर रही हैं।
शुक्रवार को बिलाई चीनी मिल पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं की ओर से बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि मिल प्रशासनिक अधिकारियों ने 21 जनवरी से किसानों के गन्ने का चालू सत्र का तीन करोड़ रुपये प्रतिदिन दिलाए जाने की वादाखिलाफी कर किसानों का शोषण किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल प्रशासनिक अधिकारियों ने षड्यंत्र के तहत एक फरवरी को रात में मिल के मुख्य गेट की विद्युत आपूर्ति बंद करते हुए अंधेरा कर दिया था। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं को बुरी तरह दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया और धरना प्रदर्शन के लिए लगाए गए तंबू उखाड़ दिया था। इससे संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से लिए गए निर्णय के दौरान छह टीमे गांव गांव में किसानों से संपर्क करने के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष छतर सिंह की अगुवाई में कल्याण सिंह, देवेंद्र सिंह, रघुनाथ ने सिहोरा और खारी में किसानों से संपर्क साधा। युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार, शानू कुमार, मनोज कुमार, विकास चौधरी, संजीव कुमार, मोहित कुमार, विनीत कुमार आदि ने दर्जनों गांवों में भ्रमण कर आगामी पांच फरवरी को मिल को क्षेत्र के गन्ना सेंटरों व केन यार्ड पर गन्ना नहीं देने का आह्वान किया है।

उधर मिल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज प्रशासन को सौंपी है और आरोप लगाया है कि किसानों के साथ उस दिन किसी ने मारपीट नहीं की। किसान गेट तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। टैंट मालिक खुद टैंट उखाड़कर ले गया। किसी के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed