फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anika SDM and Mantasha became CO

अनिका एसडीएम और मंतशा बनी सीओ

Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Anika SDM and Mantasha became CO
अनिका एसडीएम और मंतशा बनी सीओ
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन की सांकेतिक एसडीएम बनी अनिका दुबे, सीओ मंतशा और थाना प्रभारी सुनैना वर्मा ने प्रशासनिक पद पर कार्य कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एमडीकेवी इंटर कालेज की सीनियर कक्षा की मेधावी छात्रा अनिका दुबे ने एसडीएम और मंतशा ने सीओ पद पर कार्य किया। सीओ कार्यालय में पेशकार की मृत्यु से शोक के चलते एसडीएम और सीओ दोनों छात्राओं को अधिकारियों एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने स्वागत करते हुए उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाया। एसडीएम स्टेनो संजीव कौशिक ने सांकेतिक अधिकारियों से परिचय कराया। उड़ीसा कैडर के आईएएस अधिकारी नीति आयोग के वाइस चेयरमैन रविंद्र प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया। दोनों ने नजीबाबाद में मतदाता जागरूकता रैली का एसडीएम और तहसीलदार की अगुवानी में नेतृत्व किया। इस दौरान शिक्षिका पूजा सैन और रेशमा परवीन सांकेतिक अधिकारी छात्राओं के साथ रही।
विज्ञापन

सुनैना वर्मा बनीं थाना प्रभारी
नजीबाबाद। आर्य कन्या इंटर कालेज की हाईस्कूल की टॉपर छात्रा सुनैना वर्मा एक दिन के थाना प्रभारी का दायित्व निभाया। थाना परिसर में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और पुलिस टीम के साथ सुनैना ने नगर में गश्त कर दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने वालों की जमकर क्लास ली। एसएचओ की गाड़ी से जब सुनैना वर्मा घर पहुंची तो परिजनों की खुशी से आंखें नम हो गईं।

नजीबाबाद में सांकेतिक एसडीएम और सीओ बनीं छात्राओं का स्वागत करतीं बाल विकास परियोजना अधिकारी।

नजीबाबाद में सांकेतिक एसडीएम और सीओ बनीं छात्राओं का स्वागत करतीं बाल विकास परियोजना अधिकारी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed