फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry veteran congressman who celebrate

नाराज कांग्रेसियों को मनाने पहुंचे दिग्गज

Sat, 28 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Angry veteran congressman who celebrate
बिजनौर में कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर। - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
बिजनौर में टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेसियों को मनाने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी को भी कांग्रेस नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। टिकट कटने से नाराज अहसान अली अंसारी व उनके समर्थकों का विरोध झेलना पड़ा। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत किया और गठबंधन की सरकार बनाने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर, राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी व प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह शनिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे। बढ़ापुर सीट से प्रत्याशी घोषित किए गए हाजी अहसान अली अंसारी व उनके समर्थकों ने तीनों नेताओं के सामने हाजी अहसान अली अंसारी का टिकट काटने को गलत बताते हुए इसका कारण पूछा। उन्होंने पार्टी नेताओं के सामने हंगामा करने की भी कोशिश की, लेकिन पदाधिकारियों ने उनको शांत कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनना तय है। जगदीश टाइटलर ने कहा टिकट बंटवारे में किसी को भी इग्नोर  नहीं किया गया है। कांग्रेस के खाते में गई सीट पर सपा नेताओं को टिकट देने पर उन्होंने कहा कि जो मजबूत प्रत्याशी लगे, उनको टिकट दिया गया है। उन्होंने बाकी सवालों के जवाब देने से मना कर दिया। राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है। यूपी की जनता का फैसला पूरे देश की जनता मांगती है। मुख्तार अंसारी के बसपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मायावती दलितों के वोटों का सौदा करती हैं। चुनाव में जनता उनको सबक सिखाएगी। चांदपुर सीट पर कांग्रेस व सपा दोनों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरने व बढ़ापुर सीट पर कांग्रेस के दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने पर उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान दो दिन में इसका फैसला करेगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस को मिली सीट पर सपा के प्रत्याशियों को टिकट देने पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में लेनदेन होता है। कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन में सपा नेताओं के न आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गठबंधन के प्रत्याशियों को लड़ाने व 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अभी से तैयार रहने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, चांदपुर प्रत्याशी शेरबाज पठान, नहटौर से प्रत्याशी मुन्नालाल प्रेमी, हुमायूं बेग, नजाकत अलवी, मीनू गोयल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed