फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angered by the police action, the young man climbed the mobile tower

Bijnor News: पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

Sun, 17 Sep 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Angered by the police action, the young man climbed the mobile tower
हीमपुर दीपा। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी नवीन शर्मा का पिछले काफी समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते दो दिन पूर्व पति पत्नी का झगड़ा थाने पहुंच गया, जिसमें पुलिस ने नवीन शर्मा के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर नवीन शर्मा शुक्रवार की रात टेलीफोन एक्सचेंज के पास खड़े लगभग 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। नवीन शर्मा का आरोप था कि पति पत्नी के विवाद में पुलिस को कार्रवाई नही करनी चाहिए थी। संबंधित दरोगा मुझसे माफी मांगे और कानूनी कार्रवाई को समाप्त करें। लगभग डेढ़ घंटे चले इस प्रकरण में बमुश्किल पुलिस व ग्रामीणों कि मदद से उसे नीचे उतारा गया। नीचे आते ही नवीन शर्मा की तबीयत खराब हो गई। पत्नी द्वारा 108 पर सूचना देने पर उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ चांदपुर भेज दिया गया, जहां पर हालत में सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed