{"_id":"687d3507eaff62413801a8e6","slug":"an-old-man-died-after-being-hit-by-a-dj-vehicle-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-155330-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीजे वाहन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीजे वाहन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत
Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
शेरकोट में सड़क हादसे के बाद घटना की जानकारी करती पुलिस स्रोत नागरिक
-
- 1
-
Link Copied
शेरकोट। हाईवे-74 पर शेरकोट चुंगी नंबर पांच के पास कांवड़ियों के डीजे वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार अफजलगढ़ निवासी 68 वर्षीय रामकुमार शर्मा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कांवड़ियों ने हंगामा करने का प्रयास किया।
अफजलगढ़ निवासी रामकुमार शर्मा रविवार देर रात बुलंदशहर में आयोजित एक तेहरवीं में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह शेरकोट के चुंगी नंबर पांच के पास पहुंचे। तब इस दौरान काशीपुर से हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे कांवड़ियों के डीजे वाहन और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें रामकुमार शर्मा की मौत हो गई। उनकी बाइक पर भोलेनाथ का झंडा लगा हुआ था। जिससे पहले तो ऐसा लगा कि कोई कांवड़ियां शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर चला अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया।