फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Abhiyan Education: schools made education easy for students of class first after corona period

अमर उजाला अभियान शिक्षा: खेल-खेल में छात्र-छात्राओं को कराएंगे अक्षर ज्ञान, परिषदीय विद्यालयों ने जारी किया शैक्षिक कैलेंडर

Fri, 08 Apr 2022 01:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Apr 2022 01:27 PM IST
सार

कोरोनाकाल के बाद पटरी पर लौटी शिक्षा में छात्रों को रुटीन में ढालने की तैयारी कर ली है। शासन व बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक में आने वाले बच्चों को अंक व अक्षर ज्ञान सहित आगे की पढ़ाई के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है।
 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education: schools made education easy for students of class first after corona period
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के बाकी हिस्सों की तरह बिजनौर में भी दो वर्ष कोरोनाकाल के कारण परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहा। इससे छात्रों की शिक्षा प्रभावित हुई। इसके लिए शासन व बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक में आने वाले बच्चों को अंक व अक्षर ज्ञान सहित आगे की पढ़ाई के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसमें शिक्षक अपने क्षेत्र के आधार पर कक्षा एक के बच्चों को अक्षर व अंक ज्ञान कराएंगे। साथ ही दूसरे सप्ताह की गतिविधियों के बारे में बताया गया है। इसकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली डबल मर्डर केस: आखिर दबोचा गया मुख्य आरोपी सिपाही, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल समेत असलहा बरामद, अब खुलेंगे बड़े राज
विज्ञापन


शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में नवाचार का प्रयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में निपुण भारत के तहत एनसीआरईटी द्वारा विकसित विद्या प्रवेश के लिए यूनिसेफ के सहयोग से 12 सप्ताह का शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी प्रशिक्षण विवेक बंसल ने बताया कि इस कलेंडर के अनुसार कक्षा एक में आने वाले बच्चों को प्रारंभिक ज्ञान उनके क्षेत्रीय भाषा व परंपरा की गतिविधियों के आधार पर पढ़ाना है। ताकि वह आसानी से सीख जाएं। जैसे दशकों पहले ग्रामीण अंचल में मिट्टी की गोली से अंक गणना और फसलों की पहचान से अक्षर ज्ञान कराया जाएगा। इस कैलेंडर के अनुसार भाषा और गणित पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। 

निपुण योजना के तहत जारी कैलेंडर के अनुसार कक्षा एक के छात्रों को सिखाया जाएगा। इसके लिए प्राइमरी के शिक्षकों को कार्यक्रम चार-चार दिन का एफएलएन प्रशिक्षण इसी सप्ताह में दिया जाएगा। बाल वाटिका से जोड़ने की मुहिम भी शुरू की गई है। -जयकरन यादव, बीएसए 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed