फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Along with grief and anger, there is fire of revenge in every heart

Bijnor News: गम और गुस्से के साथ हर दिल में बदले की आग

Thu, 24 Apr 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Along with grief and anger, there is fire of revenge in every heart
जलीलपुर में आतंकवाद का पुतला फूंकते हिंदू राष्ट्र सेना कार्यकर्ता स्रोत कार्यकर्ता
बिजनौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हर तरफ गम और गुस्से का आलम है। जिले भर में प्रदर्शन कर आतंकियों को कड़ा सबक सिखाने की मांग की गई। सर्व हिंदू समाज बिजनौर ने प्रदर्शनी चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुतला फूंकने वालों में शामिल अंशुल राजपूत, अभिशेक पराशर, ललित राजपूत, लव खन्ना, ऋषभ राजपूत, दीपक राजपूत, अभिषेक राठी, ओमप्रकाश सिंह आदि ने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह एवं भाजपा नेता बीरबल सिंह ने कैंप कार्यालय पर पहलगाम हमले की निंदा की। दो मिनट का मौन रखकर हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। दौरान घनश्याम दास गुप्ता, ललित सैनी, नीरज शर्मा, एडवोकेट आदिल, बिजेंद्र सिंह, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विवेक विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शोक सभा में पहलगाम में सैलानियों की हत्या की निंदा की गई। हमले में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफसर डाॅ. नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आतंकवाद का विरोध मिलकर करना होगा : डॉ. पंकज त्यागी
बिजनौर। सिटी हॉस्पिटल बिजनौर में एक शोकसभा रखी गई। इसमें जहां पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए शोक जताया गया, वहीं आतंकी घटना का विरोध किया। डॉ. पंकज त्यागी ने कहा कि आतंकी हमले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी को मिलकर इसका विरोध करना चाहिए। डॉ. मीना त्यागी ने कहा कि सरकार को आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
- मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत
धामपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की वीरेंद्र सिंह के आवास पर हुई बैठक में केंद्र सरकार से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। बैठक में दीपेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, डॉ. रवेंद्र सिंह, ठाकुर रविकांत, चंद्रप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
नारी गांधी कल्याण समिति की कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नीरा गोयल, डॉ. अलका राय, डॉ. विनय दुआ, डॉ. भावना वत्सल, डॉ. सुमेधा चौहान, पामिल अग्रवाल, डॉ. भारती चौहान, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. आकाश कुमार, डॉ. अनुपम बिश्नोई, माला देवी, सुनीता नंदा आदि मौजूद रहीं।

शेरकोट में कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरमान सैफी ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर मासूमों की हत्या की। कोई भी धर्म ऐसी दरिंदगी की इजाजत नहीं देता। आतंकियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
हल्दौर के मोहल्ला रईसान में ब्राह्मण सभा की डाॅ. प्रदीप कुमार दुबे के आवास पर हुई बैठक में 30 अप्रैल को भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव मनाने पर विचार किया गया। वक्ताओं पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर रोष जताया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ. श्रीश शर्मा ने की। दीप शर्मा, नरेश शर्मा, संजय वशिष्ठ, जगदीश शर्मा, संजीव मिश्रा, अमर द्विवेदी, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
झालू में सरस्वती विद्या केंद्र में अधिवक्ता संघ झालू के अध्यक्ष करतार सिंह की अध्यक्षता व अनिल चौधरी के संचालन में बैठक हुई। सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक में अधिवक्ता महीतोष सिंह के पिता हरेंद्र सिंह के निधन पर दुख जताया गया। बैठक में साजन सिंह, उमेंद्र अग्रवाल, राजीव सिंह, अभिषेक अग्रवाल, अभय सिंह (हैप्पी), इसरार, फहीम, मोहम्मद फैज, हितेश अग्रवाल, शादाब आदि मौजूद रहे।

जलीलपुर में आतंकवाद का पुतला फूंकते हिंदू राष्ट्र सेना कार्यकर्ता स्रोत कार्यकर्ता

जलीलपुर में आतंकवाद का पुतला फूंकते हिंदू राष्ट्र सेना कार्यकर्ता स्रोत कार्यकर्ता

जलीलपुर में आतंकवाद का पुतला फूंकते हिंदू राष्ट्र सेना कार्यकर्ता स्रोत कार्यकर्ता

जलीलपुर में आतंकवाद का पुतला फूंकते हिंदू राष्ट्र सेना कार्यकर्ता स्रोत कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed