{"_id":"5f0df8fe8ebc3e63887e211a","slug":"all-the-councilors-submitted-resignation-to-dm-bijnor-news-mrt4912309102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सभासदों ने डीएम को सौंपा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी सभासदों ने डीएम को सौंपा इस्तीफा
विज्ञापन
सभी सभासदों ने डीएम को सौंपा इस्तीफा
बिजनौर। नगर पंचायत झालू के सभासदों ने चेयरमैन शहजाद अहमद पर हठधर्मी करने, ठेकेदारों से हिस्सेदारी लेने व उनसे विकास के प्रस्ताव न लेने का आरोप लगाया है। कहा है कि लिहाफ वितरण घोटाले में भी चेयरमैन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। पालिका के सभी 13 सभासदों ने डीएम रमाकांत पांडेय को अपने इस्तीफे दे दिए हैं। डीएम ने मामले में जांच कराने की बात कही है।
सभासदों ने डीएम को दिए शपथ पत्रों में कहा है कि चेयरमैन शहजाद अहमद नगर पंचायत में मनमानी कर रहे हैं। सभासदों का न तो कोई विकास प्रस्ताव लिया जाता है और न ही उनके कहने से खराब नल या लाइट ठीक कराई जाती है। 14वें वित्त व आदर्श योजना के अंतर्गत हो रहे कामों में ठेकेदारों पर दबाव बनाकर चेयरमैन उनसे अपनी हिस्सेदारी ले रहे हैं। बताया कि इससे पहले भी चेयरमैन ने लिहाफ वितरण में घोटाला किया था, लेकिन गलत दस्तावेजों के आधार पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी। दोबारा जांच में फिर से अनियमितता पाए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि जब बोर्ड को सभासदों की जरूरत नहीं है तो सभासदों को पद पर बने रहने की जरूरत नहीं है। बताया कि बोर्ड में 14 सभासद हैं। एक पद खाली है। वे सभी अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। चेयरमैन शहजाद अहमद का कहना है कि सभासद उनसे विकास कार्यों में रुपया मांग रहे हैं। वे या तो बोर्ड की बैठक में आते नहीं हैं या अपने प्रस्ताव नहीं देते हैं। कहा कि सभासदों के आरोप गलत है।