फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All directors of District Cooperative Bank were elected unopposed

Bijnor News: जिला सहकारी बैंक के सभी संचालक निर्विरोध चुने गए

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
All directors of District Cooperative Bank were elected unopposed
- अफजलगढ़-1 व वृत्तिक-2 सीट पर दो दो उम्मीदवारों ने भरे थे नामांकन पत्र
विज्ञापन

- दोनों उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्रों पर विचार नहीं करने को लिखकर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के सभी 14 संचालक निर्विरोध चुने गए। दो संचालक सीट अफजलगढ़ एक एवं वृत्तिक-दो पर दो-दो नामांकन पत्र दाखिल होने से यहां चुनाव होना था, लेकिन सोमवार को दोनों सीटों से एक एक उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्रों पर विचार नहीं करने के संबंध में निर्वाचन अधिकारी को लिखकर पत्र सौंप दिए। इस कारण अब सभी संचालक निर्विरोध चुने गए।

जनपद में जिला सहकारी बैंक के प्रबंध समिति का चुनाव चल रहा है। रविवार को सहकारी बैंक के संचालक पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरें। निर्वाचन अधिकारी, एएम श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि 12 सीटों पर एक एक पर्चा ही दाखिल हुआ था। अफजलगढ़ - एक सीट पर मनोज कुमार एवं भुपेंद्र कुमार ने अपना अपना नामांकन पत्र जमा किये। वृत्तिक- 2 सीट पर रोहताश सिंह एवं यशपाल सिंह ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सोमवार दाखिल नामांकन पत्रों जांच होनी थी। निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि दोनों सीटों से एक एक उम्मदीवार ने लिखकर दिया कि उनके नामांकन पत्र पर विचार नहीं किया जाए। इस कारण अफजलगढ़ -01 निर्वाचन क्षेत्र से भूपेंद्र कुमार पुत्र विजयपाल सिंह और वृत्तिक-2 से यशपाल सिंह पुत्र अतर सिंह वैद्य पाए गए। किसी भी संचालक सीट पर कोई दूसरा नामांकन पत्र नहीं होने से सभी निर्विरोध चुने गए। जिला सहकारी बैंक के सभापति एवं उपसभापति का चुनाव 23 जून को चुनाव प्रक्रिया होगा।
विज्ञापन


सभी 14 संचालक निर्विरोध चुने गए
अफजलगढ़ -01 - भूपेंद्र कुमार
अल्हैपुर धामपुर - प्रियंकर राणा
आकू नहटौर - वीर सिंह
किरतपुर - विनीत कुमार
कोतवाली - अंशु
जलीलपुर - रूबी
नजीबाबाद - शिवानी सिंह
नूरपुर - दिनेश कुमार
बुढ़नपुर स्योहारा - प्रेमपाल सिंह
मोहम्मदपुर देवमल - राजेंद्र सिंह
व्यक्तिगत एवं विशेष - अभिनव तोमर
वृत्तिक एक - हेेमराज सिंह
वृत्तिक-2 - यशपाल सिंह
वृत्तिक तीन - बलराज सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed