{"_id":"6a2b0a9968b5ef2d230f6678","slug":"alert-of-storm-rain-and-lightning-in-the-district-today-and-tomorrow-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-182045-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में आज और कल आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में आज और कल आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में 12 और 13 जून को मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के दौरान आंधी, तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मौसम विभाग उप्र लखनऊ से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में वर्षा के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, तालाब, नदी, नहर और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। वज्रपात के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित पक्के भवनों में आश्रय लें। किसानों को विशेष रूप से खराब मौसम के दौरान खेतों में कार्य न करने की सलाह दी गई है।
एडीएम ने कहा कि आंधी-तूफान के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बिजली के उपकरणों का उपयोग बंद कर दें। वाहन चालक सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर उसके भीतर ही रहें। किसी भी आपदा या आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंट्रोल रूम नंबर 01342-262031 और 01342-262295 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 112, 101 और 108 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।