फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akuran kept his father's promise and celebrated with brotherhood.

Bijnor News: अकूरन ने निभाया पिता का वचन, भरा भाईचारे का भात

Sat, 21 Feb 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Akuran kept his father's promise and celebrated with brotherhood.
बिजनौर में नवाब का अहाता में भात की रस्म निभातीं अकूरन व अकबरी और उनकी आरती उतारती ब्रजेश देवी
विनीत कुमार
विज्ञापन

बरूकी (बिजनौर)। नजीबाबाद क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुतुब में जन्मीं अकूरन ने अपने पिता का वचन निभाने के लिए भतीजी अकबरी और परिवार के अन्य महिला-पुरुष सदस्यों के साथ ब्रजेश देवी पत्नी सोमपाल सिंह के बेटे शैंकी के विवाह में भात भरा। ब्रजेश देवी ने घर की दहलीज पर उनकी आरती उतारी। दिन में भात की रस्म निभाने के बाद शाम को सभी ने अपने घर पहुंचकर रोजा इफ्तारी की।
बिजनौर के मोहल्ला नवाब का अहाता में रहने वाले सोमपाल सिंह गांव शादीपुर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी ब्रजेश देवी का मायका ग्राम गाजीपुर कुतुब का है। ब्रजेश देवी का कोई भाई नहीं है। पिता चतर सिंह की गांव के ही अल्लादिया से गहरी दोस्ती थी। कई साल पहले दोनों की मौत हो चुकी है। अपने जीवित रहते दोनों दोस्त अपने परिवार के सदस्यों से कह गए थे कि आपसी संबंधों को आगे भी बरकरार रखें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्रजेश देवी के पुत्र शैंकी का विवाह था। पिता की बात का मान रखते हुए अल्लादिया की पुत्री अकूरन अपनी भतीजी अकबरी, भतीजे शाकिब व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भात की रस्म निभाने पहुंची। घर की दहलीज पर ब्रजेश देवी ने उनकी आरती उतारी। भात में उन्होंने परिजनों को कपड़े और नकदी दी। कार्यक्रम में आए सभी सदस्यों का रोजा था इसलिए दिन में उन्होंने यहां कुछ नहीं खाया-पिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed