फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akshay Tritiya will be celebrated in auspicious time

शुभ मुहूर्त में मनेगी अक्षय तृतीया

Wed, 12 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Akshay Tritiya will be celebrated in auspicious time
शुभ मुहूर्त में मनेगी अक्षय तृतीया
विज्ञापन

बिजनौर। इस साल अक्षय तृतीया यानी परशुराम जयंती 14 मई को मनाई जाएगी। इस बार अक्षय तृतीया का पूजा मुहूर्त सुबह 05:38 बजे से 15 मई की सुबह 07:59 बजे तक रहेगा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार अक्षय तृतीया पर शादी-विवाह आदि कार्यक्रम कम ही होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार मृगशिरा नक्षत्र और सुकर्मा योग तथा वृषभ राशि का संयोग होने से अक्षय तृतीया विशेष फलदायी होगी।
हर साल बैसाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाय जाता है। सामान्य दिनों में जगह-जगह हवन यज्ञ एवं भंडारों का आयोजन होता है, लेकिन इस बार सादगीपूर्ण ही जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष अक्षय तृतीया 14 मई को पड़ेगी। कोरोना संक्रमण के चलते शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य कम ही होंगे।
विज्ञापन

डबराल ज्योतिष सदन के प्रभारी पंडित प्रभुदत्त डबराल के अनुसार इस बार मृगशिरा नक्षत्र और सुकर्मा योग तथा वृषभ राशि का संयोग होने से अक्षय तृतीया विशेष फलदायी है। दांपत्य सूत्र में बंधने वाले जोड़ों के लिए यह तिथि विशेष फलदायी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ग्रहों का ऐसा संयोग बना है, जो इस दिन को और भी शुभ व प्रभावशाली बना रहा है। सूर्य इस दिन मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस दिन वृष राशि में सूर्य बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। इस दिन शुक्र स्वराशि वृष में रहेंगे और चंद्रमा उच्च राशि होंगे।
पंडित गणेश चंद ध्यानी का कहना है कि अक्षय तृतीया पर चंद्रमा का शुक्र के साथ शुक्रवार को वृष राशि में गोचर करना, धन, समृद्धि और निवेश के लिए बहुत ही शुभफलदायी है। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा संध्या काल में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में इस समय मंगल का संचार हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा के मिथुन राशि में आने से यहां धन योग का निर्माण होगा।

पंडित धर्मेश भारद्वाज बताते हैं कि इस बार 14 मई को सुबह 05:38 बजे से 15 मई सुबह 07:59 बजे तक तृतीया का मान होगा। अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त सुबह 5:38 से लेकर दोपहर 12:05 बजे तक है। यह तिथि अबूझ नक्षत्र कहलाती है, इसलिए इस दिन बिना सुझाए विवाह संस्कार भी किए जा सकते हैं, जो विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों के लिए लाभदायक माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed