फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akhilesh Yadav and MP Sanjay Singh targeted BJP in public meeting in Bijnor

Election 2024: भाजपा पर जमकर गरजे अखिलेश-संजय सिंह, बोले- यह लोकसभा चुनाव BJP को करेगा सत्ता से बाहर

Wed, 17 Apr 2024 09:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2024 09:01 PM IST
सार

Election 2024 : बिजनौर में हुई जनसभा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव और आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav and MP Sanjay Singh targeted BJP in public meeting in Bijnor
अखिलेश यादव और संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर और नगीना सीट पर गठबंधन प्रत्याशियों की जीत की प्रबल संभावना से भाजपा की नींद उड़ी है।

विज्ञापन


नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट के गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार की जनसभा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अखिलेश यादव ने संविधान को बचाने, बेरोजगारी से मुक्ति लेने के लिए गठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में सपा ने बसपा से गठबंधन के दौरान बसपा सुप्रीमो की एक आवाज पर बिजनौर और नगीना की सीट छोड़ दी थी। गठबंधन से भाजपा को 15 सीटों पर करारी हार सपा ने दिलाई। उन्होंने कहा कि बसपा से आज गठबंधन भले ही नहीं है, लेकिन इसके बावजूद सपा का गठबंधन भाजपा को उत्तर प्रदेश में करारी हार देने जा रहा है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक-एक वोट की कीमत समझने की सलाह दी।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने, विदेशों से काला धन लाकर जनता के खातों में 15-15 लाख डालने और महंगाई को खत्म करने की घोषणाओं ने देशवासियों को निराश किया है। उन्होंने कहा कि खातों में लाखों रुपये डालने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने नोटबंदी के नाम पर महिलाओं के पास जमा बचत की धनराशि भी हड़प ली। संजय सिंह ने कहा कि मोदी की गारंटी केवल दबाव की राजनीति से भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल करने तक सीमित है।

विज्ञापन

विधायक हाजी तसलीम अहमद के संचालन में गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार ने न्यायिक प्रक्रिया पर भाजपा के दबाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज कार्यवाही छोड़कर कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। सरकार न्यायाधीशों को डरा रही है। कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है।

जनसभा को कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, मनोज पारस, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुधीर पाराशर, जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने सभा को संबोधित किया।
 

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक
 

मंच पर ये रहे उपस्थित
मंच पर पूर्व विधायक ओमवती, नईमुल हसन, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, हाजी मो.फैसल, किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान, रफीक अंसारी, मेराज, मो.युनूस, नफीस कुरैशी एड., प्रभा चौधरी, शेख मो. आबिद, अबरार अहमद, वसीम अहमद, नफीस अहमद, नसीम अंसारी, एम अकरम खां, राकेश शर्मा, गायत्री देवी, शरीफ अहमद मनोरे आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में  जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed