{"_id":"58de9f204f1c1b866b63de18","slug":"agencies-reduce-rebound-diffidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसियों ने मुनाफे के चक्कर में छूट कम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसियों ने मुनाफे के चक्कर में छूट कम की
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बाइक शारूम के बाहर गाड़ी लेने के लिए लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर रोक लगाई थी। वाहन कंपनियों ने छूट के साथ बीएस-3 वाहनों को बृहस्पतिवार से बेचना शुरू कर दिया।
शुक्रवार को एजेंसियों ने अपना मुनाफा कमाने के चक्कर में कंपनी से मिली छूट को कम कर वाहनों को बेचा। शुक्रवार की सुबह भी एजेंसियों पर वाहन खरीदने वालों की भीड़ लगी रही, लेकिन अधिकांश एजेंसियों पर स्टॉक खत्म होने पर शटर बंद कर दिए गए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर से ग्राहकों ने छूट के साथ बाइक व स्कूटी खरीदी। बृहस्पतिवार शाम होते-होते कुछ एजेंसियों पर बाइक व स्कूटी का स्टॉक खत्म हो गया, लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही एजेंसियो पर दोवार से बाइक व स्कूटी खरीदने वालों की भीड़ लग गई। बीएस-3 वाहनों पर कंपनियों ने 10 से 15 हजार रुपये की छूट की थी। शुक्रवार को शाम छह बजे तक करीब 700 दुपहियां वाहनों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
नजीबाबाद में बीएस-3 मानक वाले वाहनों पर रोक के न्यायालय के फैसले से जहां ऐसे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा है, वहीं बीएस-3 मानक वाले नए वाहनों की बिक्री पर भारी छूट से वाहन खरीदने वालों में मारामारी मची रही।
शुक्रवार को दुपहिया वाहन एजेंसियों के खुलने से पहले ही नगर और आसपास के गांवों से दर्जनों लोगों ने एजेंसियों पर पहुंचकर डेरा डाल दिया। अंतिम दिन होने के चलते वाहन खरीदने वालों खासा जोश नजर आ रहा था। ग्राहकों के इस आलम से एजेंसी मालिक परेशान नजर आए। उन्होंने एजेंसियों के सभी दरवाजे बंद कर दिए। अपने मोबाइल को स्विच्ड ऑफ कर लिया।