{"_id":"5f1889f08ebc3e63ce2496ab","slug":"afzalgarh-bike-rider-dies-in-road-accident-bijnor-news-mrt4925548134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव भज्जावाला के पास रात के अंधेरे में एक बाइक मिट्टी के ढेर पर चढ़कर अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ठाकुरद्वारा थाने के गांव टांडा आलम निवासी 50 वर्षीय मनोहर सिंह अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुआवाला अपनी रिस्तेदारी में आया था। मंगलवार देर रात वह अपने गांव लौट रहा था। अफजलगढ़ मार्ग पर गांव भज्जावाला के पास रोड डायवर्जन का काम चल रहा है। जिसके लिए सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा रखा है। परिजनों ने बताया कि रात के अंधेरे में उसकी बाइक मिट्टी के ढेर पर चढ़कर अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार का सिर सड़क किनारे पड़े एक पत्थर से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।