{"_id":"5e5813318ebc3ef3d708941b","slug":"advice-to-ignore-rumors-nazibabad-news-mrt471178260","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह
विज्ञापन
जीबाबाद में फ्लैग मार्च निकालते सीओ पीके सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह
नजीबाबाद/भागूवाला। सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नजीबाबाद में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सर्किल के थानाध्यक्ष टीम के साथ शामिल हुए।
दिल्ली में हिंसा और होली पर्व नजदीक होने पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस जागरूक है। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी, नांगल थानाध्यक्ष, मंडावली थानाध्यक्ष, किरतपुर थानाध्यक्ष के साथ फ्लैग मार्च किया गया। जो नजीबाबाद थाना से शुरू होकर चौक बाजार, कल्लूगंज, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचकर समाप्त हुआ। सीओ ने बताया होली का पर्व नजदीक है, त्योहार को देखते हुए पुलिस शांति मार्च निकाल रही है। उन्होंने नगरवासियों से क्षेत्र में शांति बनाए रखनेे तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।
उधर, भागूवाला और मंडावली क्षेत्र में थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। भागूवाला में आबादी के बीच से हाईवे तक निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस ने क्षेत्रवासियों को त्योहार शांति के साथ मनाने अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी। नांगलसोती में भी थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने पुलिस टीम के साथ गश्त कर क्षेत्रवासियों को परस्पर सौहार्द बनाए रखने की अपील की।