फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Admission process started in Sahu Jain College

साहू जैन कालेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Fri, 28 Aug 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in Sahu Jain College
साहू जैन कालेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन कालेज नजीबाबाद में स्नातक कक्षाओं की 880 सीटों के लिए करीब दो हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। कालेज 31 अगस्त को मेरिट के आधार पर प्रवेश सूची जारी करेगा।
एमजेपी रूहेलखंड विवि बरेली द्वारा स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद साहू जैन कालेज ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी। साहू जैन कालेज में विभिन्न विषयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 880 सीटों पर करीब ढाई गुना से अधिक पंजीकरण कराए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. विधु द्विवेदी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस कोटे के विद्यार्थियों सहित बीए प्रथम वर्ष में 528 सीटों के लिए करीब एक हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बीएससी गणित की 176 सीटों के लिए 320, बीएससी जीव-विज्ञान की 88 सीटों के लिए करीब 390 और बीकॉम की 88 सीटों के लिए 295 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराए हैं। प्रथम श्रेणी के विद्यार्थियों को भी प्रवेश की चुनौतियों से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस कोटे में होंगे 80 प्रवेश
नजीबाबाद। शासन के निर्देश पर ईडब्ल्यूएस कोटे में बीए में 48, बीएससी गणित में 16, बीएससी जीव विज्ञान और बीकॉम में 8-8 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। यह कोटा स्वर्ण जाति के गरीबी सीमा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के विद्यार्थियों के लिए सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed