फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Admission date extended from class nine to twelve

कक्षा नौ से बारह तक दाखिले की तारीख बढ़ी

Wed, 05 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Admission date extended from class nine to twelve
कक्षा नौ से बारह तक दाखिले की तारीख बढ़ी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से बारह तक दाखिला लेने की तारीख बढ़ा दी है। साथ ही अब बोर्ड परीक्षा व पंजीकरण शुल्क 31 अगस्त तक जमा हो सकेगी। पहले फीस जमा करने की आखिरी तारीख पांच अगस्त थी। जिले के अनेक छात्र कोरोना प्रकोप के कारण फीस जमा नहीं कर सके हैं। विद्यालय तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से डीआईओएस दफ्तर को पत्र मिल गया है। जिसमें कहा गया है कि कोविड -19 को देखते हुए कक्षा 10 व 12 में प्रवेश लेने की आखिरी तारीख पांच अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। विद्यालय 31 अगस्त तक बोर्ड परीक्षा शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। प्रधानाचार्य छात्रों से प्राप्त शुल्क सात सितंबर तक कोषागार में जमा करेंगे। विलंब शुल्क के साथ फीस 14 सितंबर तक कोषागार में जमा होगी। इसी के साथ कक्षा नौ व 11 में दाखिले 31 अगस्त तक होंगे। विद्यालय 50 रुपये प्रति छात्र के लिहाज से पंजीकरण शुल्क लेंगे। पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा होगा। कहा है कि बोर्ड की वेबसाइट पर विवरण 21 सितंबर तक अपलोड होगा। वेबसाइट पर छात्र का नाम, माता व पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि की जांच की अवधि 22 सितंबर से एक अक्टूबर तक है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार विद्यालयों को तदानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed