{"_id":"609581228ebc3e920b37f98a","slug":"administration-strict-regarding-corona-curfew-nazibabad-news-mrt5374412162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू को लेकर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू को लेकर प्रशासन सख्त
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू को लेकर प्रशासन सख्त
नजीबाबाद/ मंडावली। नजीबाबाद और मंडावली पुलिस जुमे की नमाज और क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू की गाइडलाइन का पालन कराने को सख्ती बरत रही है। चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। उधर, मंडावली में थानाध्यक्ष स्वयं सड़क पर मोर्चा संभाले हुए है। पुलिस लगातार लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रही है।
एसडीएम परमानंद झा और सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को हरिद्वार रोड, मालगोदाम चौराहे, सीकेआई चौराहे समेत अन्य चौराहों पर बैरिकेडिंग और बांस के डंडे बांध कर सील कर दिया है। बैरिकेडिंग लगने से चौराहों से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मास्क न पहने वालों को लोगों को मास्क दिए। थानाध्यक्ष दिनेश गौड़ लगातार नगर में गश्त करते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की। मंडावली पुलिस ने गांव की मस्जिदों और मंडावली अड्डे पर लाउडस्पीकर कराकर मस्जिद के अंदर केवल पांच व्यक्तियों के नमाज पढ़ने और क्षेत्र के घरों पर रहकर ही नमाज अदा करने की अपील की।