फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration engaged in giving a boost to the Clean India Mission Program

प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को धार देने में जुटा

Sat, 14 Mar 2020 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in giving a boost to the Clean India Mission Program
प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को धार देने में जुटा
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को धार देने में जुट गया है। इसके अंतर्गत पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को साफ सफाई चमकाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए जिले में 11 टीमें बनाई गई हैं। पंचायतराज विभाग व्हाट्सएप द्वारा अभियान की जमीनी हकीकत जानेगा। ग्रामीणों से अभियान में सहयोग मांगा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। जिले में मिशन पर खूब काम हो रहा है। डीएम रमाकांत पांडेय लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए गांवों में जा रहे हैं। पंचायतराज विभाग के हाथ में गांवों की साफ सफाई की कमान है। पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, जिसके चलते साफ सफाई का काम गति नहीं पकड़ रहा था। जिला पंचायतराज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पांच हजार से अधिक आबादी की ग्राम पंचायतों की साफ सफाई करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिले में कुल 1128 ग्राम पंचायत हैं। इनमें पांच हजार से अधिक आबादी के 84 ग्राम पंचायत हैं। हर ग्राम पंचायत में दो से तीन गांव हैं। इस प्रकार अभियान में 250 से अधिक राजस्व गांव की सफाई होगी। विकास खंडवार सफाई कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। हर टीम में 10 सफाई कर्मचारी हैं। हर ग्राम पंचायत का दिनवार रोस्टर बनाया गया है। हर ब्लाक को दो तीन दिन का समय दिया गया है। टीम पूरे गांव की सफाई करने के बाद अगले गांव में जाएगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुपरविजन करेंगे। प्रतिदिन रिपोर्ट डीपीआरओ को देंगे। गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हर ब्लॉक का औचक निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर सफाई की हकीकत बताएं
बिजनौर। पंचायतराज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शुरू इस अभियान में ग्रामीणों का सहयोग मांगा है। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार ग्रामीण कूड़ा करकट इधर उधर नहीं फेंके। डस्टबिन का इस्तेमाल करें। अभियान की जमीनी हकीकत बताएं। कहा है कि हर ग्राम पंचायत सचिव के पास व्हाट्सएप नंबर हैं। युवा ग्रुप से जुड़ें। डीपीआरओ को बताएं कि सफाई हो रही है या नहीं। कर्मचारी गांव में आ रहे हैं या नहीं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रहेगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed