{"_id":"5d618aa48ebc3e0181670809","slug":"administration-does-not-understand-the-suffering-of-khadar-people-rakesh-tikait-bijnor-news-mrt4397944194","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर के लोगों की पीड़ा नहीं समझता प्रशासन : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर के लोगों की पीड़ा नहीं समझता प्रशासन : राकेश टिकैत
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम डैबलगढ़ में गंगा में धरना प्रदर्शन करती महिलाओं से वार्ता करते भाकियू के राष्ट्?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादर के लोगों की पीड़ा नहीं समझता प्रशासन : राकेश टिकैत
मंडावर। गंगा पर तटबंध व पुल बनवाने की मांग को लेकर खादर क्षेत्रों के लोगों की ओर से दिया जा रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि शासन-प्रशासन खादर क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को नहीं समझता। इसका आंदोलनकारियों ने समर्थन किया। जिला प्रशासन की ओर से एसपी और एसडीएम सदर ने धरना समाप्त कराने के लिए काफी प्रयास किए ,लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट कर दिया गया कि जब तक स्थायी तटबंध के लिए काम शुरू नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही एक वर्ष पूर्व गंगा में डूबकर मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया।
खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से पांच दिन डैबलगढ़ में गंगा में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि डैबलगढ़, राजारामपुर, चाहड़वाला के सामने पुल बने और बालावाली से लेकर रावली तक एक तटबंध बनाया जाए। शनिवार को जल आंदोलन में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। इस दौरान गंगा तट पर हवन यज्ञ हुआ। इसमें एक वर्ष पूर्व 24 अगस्त को गंगा में डूबने से मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि शासन-प्रशासन खादर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेता। यदि पहले ही गंगा पर तटबंध और पुल बनवा दिया जाता तो पिछले साल जो हादसा हुआ वह नहीं होता। क्षेत्रवासियों का कहना था कि करीब 60 साल से यहां के लोग तटबंध और पुल बनवाने की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। अधिकारियों की ओर से सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। धरनास्थल पहुंचे एसपी संजीव त्यागी और एसडीएम सदर ब्रिजेश कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि जब तक तटबंध बनवाने का काम शुरू नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता धर्मपाल सिंह ने की तथा संचालन अवनीश सिंह ने किया। धरना स्थल पर एसडीएम ब्रिजेश कुमार, एसपी संजीव त्यागी, सीओ सिटी अरुण कुमार, सिंचाई विभाग धामपुर का एई आदि प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, देवदत्त, विजय सिंह, सरदार दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।