फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration distributed food items in sealed area

सील वाले क्षेत्र में प्रशासन ने बांटी खाद्य सामग्री

Sun, 12 Apr 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Administration distributed food items in sealed area
चांदपुर। क्षेत्र निवासी युवक के कानपुर में पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने शुक्रवार को उसके घर के आसपास और नेहरू चौक का एक किमी का इलाका पूूरी तरह से सील कर दिया था। रविवार को क्षेत्र में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी दी। वहीं एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश श्रीवास्तव, तहसीलदार सुनील कुमार, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक के निर्देशन में नगरपालिका कर्मचारियों ने सील वाले क्षेत्र में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए नगर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित कराई जा रही है। लोग लॉकडाउन का पालन करें तथा अपने घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed