फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aditya is the kingpin of gang D-27 registered in Sayohara police station

स्योहारा थाने में पंजीकृत गैंग डी-27 का सरगना है आदित्य

Thu, 25 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aditya is the kingpin of gang D-27 registered in Sayohara police station
बिजनौर जजी 2018 में अपने साथ बदमाश रोहित के साथ कोर्ट में पेश होने जाता आदित्य। (फाइल फोटो)। - फोटो : BIJNOR
स्योहारा थाने में पंजीकृत गैंग डी-27 का सरगना है आदित्य
विज्ञापन

बिजनौर/स्योहारा। नौ साल में आदित्य पर 41 मुकदमे दर्ज हुए। स्योहारा थाने में पंजीकृत गैंग डी-27 का सरगना भी आदित्य राणा है। आदित्य राणा साल 2013 में हत्या में पहली बार जेल गया, इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपराध की दुनिया में कुख्यात हो गया। उसने अपने ही गांव में दो भाइयों की एक साल के भीतर ही हत्या कर सनसनी फैला दी थी।
स्योहारा थाना क्षेत्र के कासमाबाद में 11 दिसंबर 2013 को धर्मवीर की हत्या की हुई थी। जिसमें आदित्य समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। उस वक्त आदित्य का सीआरपीएफ में चयन हो गया था, लेकिन हत्याकांड में नाम आने के बाद वह ट्रेनिंग पर नहीं जा सका। आदित्य अपने कॉलेज का धावक भी रहा है। इस हत्याकांड के बाद आदित्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपराध की दलदल में धंसता चला गया। जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में आतंक का पर्याय बने आदित्य राणा पर विभिन्न थानों ने 41 मुक़दमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन

जिसमें हत्या, लूट, हमला गैंगस्टर, डकैती आदि के केस हैं। आदित्य राणा पर स्योहारा थाने में 12, हल्दौर थाने में तीन, धामपुर में तीन, मंडावली में दो, नूरपुर में एक, हीमपुर दीपा में दो, शिवालाकलां में पांच, चांदपुर में तीन, नगीना में एक, कोतवाली देहात में एक आदि समेत हत्या, गैंगस्टर, चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में 41 मुक़दमे दर्ज हैं। स्योहारा थाने में आदित्य गैंग का डी 27 के नाम से गैंग रजिस्टर्ड है। जिसमें आदित्य को गैंग का सरगना व थाना स्योहारा के गांव चंचलपुर निवासी विशाल व स्वाहेड़ी निवासी रोहित को सक्रिय सदस्य बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों की हत्या कर फैला दी थी सनसनी
स्योहारा। गांव में अपने ही पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों को एक साल में मौत के घाट उतारने के बाद आदित्य जिले की पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया था। उसके बाद एक के बाद एक अपराध कर आदित्य जरायम की दुनिया का बादशाह बना। थाना क्षेत्र के गांव राणा नंगला निवासी आदित्य राणा पुत्र राजपाल सिंह ने अपराध की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की दौड़ में एक के बाद एक अपराध करता चला गया। आदित्य स्योहारा क्षेत्र में सुर्ख़ियों तब आया जब उसने पुलिस मुखबिर के शक में 14 अक्टूबर 2017 में मुकेश पुत्र नत्थू सिंह की गांव के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आदित्य को काफी तलाश किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस को चमका देकर 10 जनवरी 2018 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। आदित्य ने मुकेश हत्याकांड की पैरवी कर रहे मुकेश के छोटे भाई राकेश की 27 सितंबर 2018 की शाम को गांव से मात्र तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित गांव बेरखेड़ा में ताबड़तोड़ गोली बरसा कर हत्या कर दी थी। राकेश की पत्नी ममतेश की तहरीर पर आदित्य सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आदित्य जेल में ही बंद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed