फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Adi Shakti Dal Uttar Pradesh Transport Corporation

महिला यात्रियों की मदद को दौड़ेगा आदि शक्ति दल

Sun, 15 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Adi Shakti Dal Uttar Pradesh Transport Corporation
बिजनौर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को चौकस करने के लिए रोडवेज आदि शक्ति दल का गठन करेगा। यह महिला यात्रियों से छेड़छाड़, दुर्घटना व अन्य समस्याओं पर त्वरित मदद के लिए दौड़ेगा। इसके लिए विभाग की ओर से एक सहायता वाहन लगाया जाएगा तथा टोल फ्री नंबर जारी कर सभी बसों पर लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। शासन की इसी मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यात्रियों की त्वरित मदद के लिए आदि शक्ति दल का गठन करेगा। विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है। अफसरों की मानें तो आदि शक्ति दल में महिला और पुरुष कोई भी कर्मचारी हो सकता है। यह 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए महिला कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा। महिला कर्मचारियों के अभाव में इसमें पुरुष कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। बस स्टेशन इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि दल के गठन के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है। जल्दी ही इसकी अनुमति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर
रोडवेज अफसरों के अनुसार आदि शक्ति दल का जल्दी ही टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर को रोडवेज की सभी बसों पर भी लिखवाया जाएगा। कोई भी समस्या होने पर जब यात्री टोल फ्री नंबर पर कॉल करेगा तो कुछ ही देर में दल के सदस्य उसकी मदद के लिए बस तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed