फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Actor Mushtaq Khan gave a lesson to Bollywood

Bijnor News: अभिनेता मुश्ताक खान ने बाॅलीवुड को दी सीख

Sun, 22 Dec 2024 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Actor Mushtaq Khan gave a lesson to Bollywood
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर के खलनायकों ने अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण की पटकथा अक्तूबर माह में लिख दी और महीनेभर तक इंतजार किया। दरअसल, नोएडा में हुई मुलाकात के दौरान हां बोलने पर मुश्ताक खान आरोपियों के जाल में फंस गए। अब मुश्ताक खान ने अपने एक इंटरव्यू में विस्तार से पूरा वाकया सुनाते हुए बॉलीवुड को सीख दी है। हालांकि इस केस में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन की गिरफ्तारी होना बाकी है।
केस का खुलासा होने के बाद अभिनेता मुश्ताक खान ने मुंबई में एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पास अक्तूबर माह के आखिर में एक फोन आया। कॉलर ने कहा कि मुश्ताक सर...कैसे हैं आप। मुश्ताक खान ने पूछा कौन बोल रहे हैं..। सामने वाले ने कहा- मैं राहुल सैनी बोल रहा हूं...पहचाना, नोएडा में मिले थे। मुश्ताक खान बताते हैं कि नोएडा में मुलाकात की बात पर हां कहना पड़ा।
विज्ञापन

राहुल सैनी ने वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाले इवेंट के नाम पर बुकिंग की। इसके बाद चार नवंबर को उनके खाते में 25 हजार रुपये डाल दिए गए। 20 नवंबर को शाम चार बजे की एयर इंडिया फ्लाइट का टिकट बुक किया। रिटर्न टिकट भी बुक करके मुश्ताक खान के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू में मुश्ताक खान बताते हैं कि बीस नवंबर को चुनाव में मतदान करने के बाद करीब दो बजे एयरपोर्ट पर पहुंच गया। जहां पता लगा कि पौने चार बजे की फ्लाइट एक घंटा लेट है। दिल्ली से उनका अपहरण करके बिजनौर लाया गया। जहां उन्हें मुख्य आरोपी लवी पाल के घर में बने दस गुणा दस फुट के कमरे में रखा गया।

इसके बाद एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। इस बीच आरोपी इस जद्दोजहद में लगे थे कि हमारे नाम पर ट्रांसफर किए बिना पैसा कैसे निकालें। इस इंटरव्यू में मुश्ताक खान ने दूसरे अभिनेताओं को भी सतर्क किया। कहा कि इवेंट बुकिंग पर जाने से पहले संबंधित थाने में जानकारी करें। बुकिंग करने वाले का आधार कार्ड मंगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed