फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Activists of BKU Tikait faction blocked the state highway and burnt sugarcane on Holi.

Bijnor News: भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे जाम कर गन्ने की होली जलाई

Sat, 16 Dec 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Activists of BKU Tikait faction blocked the state highway and burnt sugarcane on Holi.
धामपुर में एसडीएम तिराहा जाम कर गन्ने की होली जलाते भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता। संवाद
करीब आधा घंटे तक जाम में फंसे लोगों को हुई भारी परेशानी, प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र की सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम तिराहे को जाम कर गन्ने की होली जलाई। इस दौरान आधा घंटे तक स्टेट हाईवे जाम होने से लोगों को भारी परेशानी हुई। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मार्ग को खोला। चेतावनी दी कि जल्द ही सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो लोकसभा चुनाव जवाब दिया जाएगा।
कार्यकर्ता शुक्रवार सवेरे 11:00 बजे तहसील में पहुंचे। वहां पर पंचायत की। तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह ने प्रदेश और केंद्र की सरकार पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। कहा कि किसानों की समस्याओं को निदान कराने के लिए सत्ता पक्ष के विधायक और नेता भी सदन में आवाज नहीं उठा रहे हैं। 13 महीने तक दिल्ली हाईवे पर चले आंदोलन में भरोसा देने के बाद प्रधानमंत्री ने आज तक एक भी मांग को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष हरिराज सिंह जाट ने कहा कि जिले में गुलदार और गोवंश ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। इनको पकड़ने का कोई इंतजाम नहीं है। गजेंद्र सिंह टिकैत ने सरकार से गन्ने का रेट 450 रुपए प्रति क्विंटल मांगा। आराेप लगाया कि नलकूपों पर लगे मीटरों से अनाप-शनाप बिल आ रहे हैं। किसान बैंक के कर्ज में दबे हैं और आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। अशोक चौहान ने भी प्रदेश सरकार को किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता एसडीएम तिराहे पर गए और वहां पर प्रदेश और केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए गन्ने की होली जलाई। इस मौके पर रमेश शेखावत, मनीष कुमार, अशोक कुमार, हरिराज सिंह, महेंद्र सिंह, देवराज सिंह, रामकुमार सिंह, इंद्रवीर सिंह,नरदेव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed