{"_id":"5e78f59e8ebc3e767813f337","slug":"accused-of-showing-false-information-in-a-nuisance-bijnor-news-mrt4750428162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर उपद्रव में गलत तरीके से गवाह बनाएं जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहटौर उपद्रव में गलत तरीके से गवाह बनाएं जाने का आरोप
विज्ञापन
उपद्रव में गलत सूचना दर्शाने का आरोप
बिजनौर, नहटौर। नगर पालिका चेयरपर्सन के पुत्र राजा अंसारी ने समर्थकों के साथ कोतवाल को ज्ञापन सौंपा है। आरोप लगाया कि पुलिस ने नहटौर उपद्रव मामले में उनके द्वारा दी गई सूचना को गलत तरीके से दर्शाया है।
20 दिसंबर को नहटौर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बाद उपद्रव हुआ था। जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोतवाल को दिए ज्ञापन में पालिका चेयरपर्सन के पुत्र राजा अंसारी ने कहा कि उपद्रव में सुलेमान और अनस की मौत होने की लिखित सूचना उसने पुलिस को दी थी। आरोप है कि पुलिस ने चार्जशीट में उनकी सूचना को तोड़ मरोड़ कर दर्शाया और सुलेमान और अनस की मौत उपद्रवियों द्वारा करने की बात दर्शाई है। जबकि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही थी। इससे उनकी छवि धूमिल हो रही है। राजा अंसारी ने बताया कि पुलिस ने उनका झूठा बयान लिखा है। वह एसपी से भी मिलेंगे। उधर, कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि ज्ञापन एसपी को भेजा जाएगा।