फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of occupying municipal land

Bijnor News: पालिका की जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप

Sat, 10 Feb 2024 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of occupying municipal land
आरएसपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और लिपिक के खिलाफ दी गई तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। नगर पालिका परिषद की ओर से आरएसपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और लिपिक पर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पालिका के संपत्ति लिपिक अमित कुमार की ओर से यह तहरीर दी गई है।

मुरादाबाद रोड पर स्थित भूमि पर नगर पालिका परिषद और आरएसपी इंटर कॉलेज में स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है, जो उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। स्कूल प्रबंधक उसको खेल का मैदान बताता है जबकि पालिका उसे सरकारी भूमि बताती है। ईओ विजेंद्र सिंह पाल का कहना है कि आरएसपी कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व प्रधान लिपिक ने न्यायालय की अवमानना करते हुए सरकारी भूमि पर लोहे के स्तम्भ, दो साइन बोर्ड, आरएसपी इंटर कॉलेज खेल का मैदान, साइकिल स्टैंड अंकित कराते हुए कब्जा करने का प्रयास किया है। इस भूमि पर न्यायालय का कोई भी स्थगन आदेश नहीं है। हालांकि नगर पालिका ने मौके पर पहुंच कर अवैध कब्जा हटा दिया है। नगर पालिका ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




- उक्त जमीन वर्ष 1948 से आरएसपी इंटर कॉलेज के कब्जे में है, जिसको खेल के मैदान के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। कॉलेज का नगर पालिका से एक विवाद न्यायालय बिजनौर में लंबित है, जिस पर उच्च न्यायालय से कॉलेज के पक्ष में स्थगन आदेश भी हुआ है। उक्त भूमि पर पहले से साइन बोर्ड आदि लगे हुए थे, जिनको पालिका ने गैर कानूनी ढंग से तोड़ दिया है। कब्जा करने का आरोप निराधार है। - मधुबाला शर्मा, प्रधानाचार्य आरएसपी इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन





नगर पालिका की ओर से एक तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed