{"_id":"60d4cbe08ebc3e2d9a2a302c","slug":"accused-arrested-for-attempting-to-rape-minor-bijnor-news-mrt544316252","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहा गंगा में कटान, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहा गंगा में कटान, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं रुक रहा गंगा में कटान, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
बिजनौर। गंगा का उफान थमने के बाद गंगा ने खादर क्षेत्र में कई जगह कटान करना शुरू कर दिया है। गंगा के कटान से तटीय गांव के लोग डरे हैं। गंगा का कटान नहीं रुका तो यह नई आफत खड़ी कर सकता है।
गंगा का जल स्तर कम हुआ तो गंगा ने कटान करना शुरू कर दिया है। मंडावर क्षेत्र के गांव कोहरपुर, नांगल क्षेत्र के गांव गौसपुर के अलावा रावली व जलीलपुर क्षेत्र में गंगा का पानी भूमि का कटान कर रहा है। ऐसे में तटीय गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई हैं। मंगलवार को डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डा.धर्मवीर सिंह, एसडीएम परमानंद झा ने गांव गौसपुर को दौरा करके गंगा के कटान को देखा। गांव के लोगों से गंगा के कटान के बारे में जानकारी ली। गंगा के कटान के स्थान पर डीएम ने जल्द ही 15 स्टड बनाने को कहा।
मानूसन आने को है। तटीय गांव के लोग गंगा के कटान के साथ मानसून से डरे हैं। उन्हें लग रहा कि गंगा फिर से तबाही न मचा दे। ऐसा हुआ तो उन्हें भारी हानि होगी। बरसात के दिनों में गंगा के कटान को रोकने के उपाय भी नहीं किए जा सकते हैं। गंगा का कटान नहीं रुका तो तटीय गांवों में पानी भर आएगा। लोगों को अपने साथ पशुुओं की परेशानी भी उठानी होगी। गांव में बाढ़ के हालात भी पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को गांव कोहरपुर का दौरा किया था। वहां कटान होने की सूचना थी। कटन रोकने के लिए क्या हो सकता है, इस पर विचार चल रहा है। साथ ही कटान रोकने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। - विक्रमादित्य सिंह मलिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बिजनौर