{"_id":"60d4cbd98ebc3ef75470f49a","slug":"accused-arrested-for-attempting-to-rape-minor-bijnor-news-mrt544315615","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
हल्दौर/बिजनौर। हल्दौर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एक युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव निवासी महिला ने आरोप बताया कि उसकी नाबालिग बेटी करीब दस दिन पूर्व गांव के समीप स्थित आम के एक बाग में आम लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक भुगत लेने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस से शिकायत की, आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न कर महिला को टरका दिया।
महिला ने इस मामले में बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करने के मामले में शिकायती पत्र दिया है। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक रिंकू के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। संवाद