फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   According to the finance, farmers will get loan on crops

वित्तमान के अनुसार फसलों पर किसानों को मिलेगा ऋण

Sun, 16 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
According to the finance, farmers will get loan on crops
वित्तमान के अनुसार फसलों पर किसानों को मिलेगा ऋण
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने फसलों के वित्तमान निर्धारित किए हैं। किसानों को ये फसल बोने पर वित्तमान के आधार पर ही किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन दिया जाएगा। बैंक इस आधार पर ही किसानों को लोन उपलब्ध कराते हैं।
किसानों को खेती में सहायता देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है। किसानों को फसलों के आधार पर ही केसीसी पर लोन दिया जाता है। किसान जब लोन लेने के लिए बैंक में जाते हैं तब वे बैंक को बताते हैं कि वे इस किस फसल के लिए लोन ले रहे हैं। जिला वित्तमान निर्धारण समिति द्वारा फसलों की लागत, उत्पादन, मुनाफे के आधार पर उनका वित्तमान निर्धारित किया जाता है। समिति में डीएम, कृषि विभाग व बैंकों के अफसर शामिल होते हैं। इस वित्तमान के आधार पर ही किसानों को बैंक लोन देने हैं।
विज्ञापन

फसल वित्तमान फसल वित्तमान
धान 76439 मक्का 34724
ज्वार 28023 बाजरा 26192
उर्द 27262 मूंग 26542
अरहर 27183 मूंगफली 44195
गेहूं 76064 गेहूं 76064
जौ 41762 चना 31712
मटर 33337 मसूर 29587
राई/सरसों 31773 गन्ना 169587
आलू 149400 मैंथा 76000
गेंदा 91700 ग्लेडियोलस 444500
सफेद मूसली 385000 मत्स्य पालन 150000
नोट: यह कर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाएगा।
सभी किसानों का केसीसी बनाने की कोशिश
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार किसानों को वित्तमान के अनुसार ही किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन दिया जा रहा है। सभी किसानों का किसान कार्ड बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed