फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accident averted by stopping traffic on hollow road

Bijnor News: खोखली सड़क पर आवागमन बंद करने से टला हादसा

Sun, 20 Aug 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accident averted by stopping traffic on hollow road
जलीलपुर। जलीलपुर क्षेत्र के पांडवनगर पुलिस चौकी के पास बरसाती नदी मेहती के पुल की सड़क धंस गई। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते सड़क पर आवागमन बंद कर देने से कोई बड़ी घटना नहीं घटी। एसडीएम ने बताया कि मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

जलीलपुर क्षेत्र में एक माह से अधिक समय से बाढ़ के चलते गंगा का पानी बरसाती नदी मेहती के पुल तक बह रहा है। गंगा में उफान आने पर सड़क पर भी कई फीट तक पानी बहता रहा। दो दिन पूर्व बरसाती नदी मेहती के पुल से संपर्क कट गया था। लोकनिर्माण विभाग ने शुक्रवार को कटी सड़क के किनारों पर मिट्टी भरे बैग लगाकर व मरम्मत कर सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया गया था। जबकि पानी से कटान के चलते सड़क नीचे से खोखली हो चुकी थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दत्तियाना की ओर से करीब एक दर्जन स्कूल वाहन खोखली सड़क के ऊपर से होकर ही स्कूलों तक पहुंचे। अन्य वाहन भी खोखली सड़क के ऊपर से चलते रहे। एसडीएम रितु रानी ने बताया कि जिस पर मरम्मत हुई थी वह दूसरी सड़क थी। पता लगने पर इस क्षतिग्रस्त सड़क पर भी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed