फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accessible and speedy justice will be provided with new energy: Akhil Nijhavan

नई ऊर्जा से दिलाएंगे सुलभ और त्वरित न्याय : अखिल निझावन

Mon, 19 Sep 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accessible and speedy justice will be provided with new energy: Akhil Nijhavan
नई ऊर्जा से दिलाएंगे सुलभ और त्वरित न्याय : अखिल निझावन
विज्ञापन

नजीबाबाद। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन और अपर सिविल जज जूनियर डिविजन का कामकाज नवनिर्मित न्यायालय भवन से शुरू हो गया।
जलालाबाद-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर तीन कक्षीय न्यायालय भवन वाह्य न्यायालय नजीबाबाद के नवनिर्मित न्यायालय भवन में न्यायिक कार्य सोमवार से जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह के निर्देशन में शुरु हुआ। सिविल जज जूनियर डिविजन अखिल निझावन, अपर सिविल जज जूनियर डिविजन इंदु रानी, सहायक अभियोजन अधिकारी सुधीर कुमार ने स्टाफ के साथ नवनिर्मित न्यायालय भवन में कामकाज शुरू किया।
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिविजन अखिल निझावन ने नविनिर्मित भवन में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने, बार और बैंच के बीच सामंजस्य रखते हुए वादकारियों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वसीम अहमद, सचिव इंतजार अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय त्यागी, निसार अहमद, ज्ञानेंद्र जिंघाला, नदीम अहमद सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय भवन परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माणाधीन है। तहसील परिसर में सिविल जज जूनियर डिविजन, अपर सिविल जज जूनियर डिविजन, एसडीएम, तहसीलदार, चकबंदी न्यायालय सहित कई विभागों के कार्यालय स्थित हैं। नवनिर्मित न्यायालय भवन तहसील मुख्यालय से लगभग करीब किलोमीटर दूर जाने से फिलहाल अधिवक्ताओं को विभिन्न न्यायालयों में कामकाज के बीच आपसी सामंजस्य बैठाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed