फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   About 29 roads in Chandpur area will be repaired with Rs. 6 crores.

Bijnor News: छह करोड़ से हाेगी चांदपुर क्षेत्र की करीब 29 सड़कों की मरम्मत

Sun, 22 Oct 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
About 29 roads in Chandpur area will be repaired with Rs. 6 crores.
चांदपुर क्षेत्र के गांव केलनपुर से हिरनाखेड़ी की क्षतिग्रस्त सड़क।
लोक निर्माण विभाग की शुरू की टेंडर प्रक्रिया, शीघ्र शुरू होगा मरम्मत कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से 29 सड़कों की मरम्मत होगी। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बारिश के बाद क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के मरम्मत करने के लिए करीब छह करोड़ का बजट प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन सड़कों की होगी मरम्मत
खानपुर से महमूदपुर खादर मार्ग, फजलपुर ढाकी से चांदपुर नहटौर मार्ग ग्राम टांडा तक मार्ग, रसूलपुर नंगला से दरबड़ मार्ग, मुबारकपुर कला से उमरी पीर मार्ग, फीना से जूझेला मार्ग, ढाकी से नायक नगला तक मार्ग, केलनपुर से हिरनाखेड़ी मार्ग, हिरनाखेड़ी से ढाकी मार्ग, हल्दौर चांदपुर मार्ग से पिलाना बस स्टैंड से होली चौक तक, गोयली से रामपुर फीना मार्ग, बास्टा बमनौली मार्ग, चांदपुर अम्हेड़ा मार्ग से अखलासपुर मार्ग, रसूलपुर नंगला से बुंदरा खुर्द मार्ग, खानपुर दत्तियाना मार्ग से माहू मार्ग, चांदपुर फीना से औरंगाबाद मार्ग, बीबी रोड से तालिबपुर मार्ग, चांदपुर बास्टा रोड से अकबरपुर झोझा मार्ग, थुरैला लिंक मार्ग, चांदपुर खानपुर दतियाना मार्ग से जमालुद्दीनपुर मार्ग, दतियाना से मुजफ्फरपुर खादर मार्ग, बास्टा बाहरपुर मार्ग, बास्टा अथाई सैदपुर मार्ग, रतनगढ़ से हीमपुर बुजुर्ग मार्ग, चांदपुर फीना मार्ग से बहमनशोरा मार्ग, गांगू नंगला से मुबारकपुर कला मार्ग, केलनपुर चुखेड़ी का शेष भाग, हल्दौर चांदपुर मार्ग से मिठनपुर मार्ग, खानपुर सलेमपुर से मुबारकपुर मार्ग, स्याऊ छाछरी मार्ग से मुढाल मार्ग आदि की मरम्मत की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की क्षतिग्रस्त मार्गों पर आबादी भाग में सीसी और आबादी से बाहर डामर की परत डाली जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़कों की गड्ढा मुक्त का कार्य प्रगति में है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। - एसके राव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed