फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Abdul Qayyum became the president of the city unit of Udyog Vyapar Mandal

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन

Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Abdul Qayyum became the president of the city unit of Udyog Vyapar Mandal
नगीना में व्यापार मंडल के सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल। - फोटो : BIJNOR
नगीना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील स्तरीय सम्मेलन में व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन को एक बार फिर से नगर अध्यक्ष और पवन यादव को युवा नगर इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर धामपुर रोड स्थित रॉयल होटल के सभागार में आयोजित तहसील स्तरीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन सिर्फ व्यापारी हित की समस्याओं को शासन व प्रशासन के सामने उठाने और समस्याओं के समाधान के लिए ही बना है। उन्होंने अब्दुल कय्यूम राईन को नगर अध्यक्ष, पंडित सचिन शर्मा को नगर महामंत्री, युवा व्यापारी नेता पवन यादव को युवा नगर अध्यक्ष व वंश गोयल को युवा नगर महामंत्री, विकास मल्होत्रा को तहसील अध्यक्ष व मकसूद उस्मानी को तहसील महामंत्री, बाबर अली उस्मानी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। डॉ. जसवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सलूजा, जिला सह चुनाव अधिकारी सत्यकाम विश्नोई, प्रमोद चौहान, रामकुमार यादव, राज कुमार सेठी, राजू बिश्नोई, तनु राजपूत, प्रीतिका राठी, विनीत राजपूत, इरशाद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed