फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aadhar card amendment fee doubled

दोगुनी हुई आधार कार्ड में संशोधन कराने की फीस

Tue, 24 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card amendment fee doubled
दोगुनी हुई आधार कार्ड में संशोधन कराने की फीस
विज्ञापन

बिजनौर। नया आधार कार्ड फ्री में बनाया जाएगा तो उसमें मोबाइल नंबर संशोधन कराने के लिए 50 रुपये और पता आदि अपडेशन के लिए 100 रुपये अदा करने होंगे। जिला डाक प्रशासन ने जनपद के करीब-करीब सभी डाकघरों में यह सुविधा शुरू करने के पोस्टमास्टरों को निर्देशित किया है। अफसरों की मानें तो कुछ डाकघरों के पोस्टमास्टरों को डिवाइस उपलब्ध करा दी गई है, जबकि कुछ में अपडेशन का कार्य चल रहा है।

वर्तमान में करीब करीब हर कार्य के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। इसके बिना सरकारी से लेकर निजी स्तर तक के कार्य नहीं हो पाते। आधार कार्ड जनसेवा केंद्र, डाकघर और बैंकों में बनाए जाते हैं तथा उनमें विभिन्न प्रकार से संशोधन किया जाता है। इनमें आधार कार्ड तो फ्री में बनाया जाता है, जबकि किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फीस अदा करनी होती है। किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड में अंकित केवल पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर आदि में ही परिवर्तन कराया जा सकता है। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जनपद में कुल 303 डाकघर संचालित हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 258 और 45 नगरीय क्षेत्रों में स्थित हैं। अभी तक शहरी क्षेत्रों के तो करीब करीब हर डाकघर में आधार कार्ड बनाने और उनमें संशोधन करने का काम होता है, लेकिन अब गांव-देहात क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके इलाकों में ही यह सुविधा शुरू की जाएगी। देहात क्षेत्रों के कुछ डाकघरों को डिवाइस उपलब्ध करा दी गई है, जबकि कुछ में अपडेशन कार्य चल रहा है। अगले माह तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों को निर्बाध रूप से यह सुविधा मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed