{"_id":"62d8111ae4b6c3464f68a0e1","slug":"a-youth-repeatedly-apologized-to-the-soldier-but-he-was-beaten-up-with-shoes-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गिड़गिड़ाता रहा युवक, पर नहीं पसीजा सिपाही का दिल, मुंह पर मारी लात, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गिड़गिड़ाता रहा युवक, पर नहीं पसीजा सिपाही का दिल, मुंह पर मारी लात, जानें क्या है पूरा मामला
Wed, 20 Jul 2022 07:59 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Jul 2022 07:59 PM IST
सार
माफ कर देने के लिए युवक खूब गिड़गिड़ाता रहा पर सिपाही का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद सिपाही ने युवक के मुंह पर लात मार दी। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सिपाही ने युवक के मुंह पर मारी लात।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में जमीन पर बैठकर युवक सिपाही से माफी मांगता रहा, पैर पकड़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन सिपाही नहीं पसीजा और जमीन पर बैठे युवक के मुंह पर लात मार दी। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी बाइक से सिपाही की बाइक में टक्कर लग गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एएसपी सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें एक युवक जमीन पर बैठा हुआ है, चारों ओर भीड़ लगी हैं। जमीन पर बैठा हुआ युवक सिपाही के पैर पकड़ने की कोशिश करते हुए माफी मांग रहा है और जाने देने के लिए गुहार लगाता नजर रहा। लोगों ने भी सिपाही से युवक को छोड़ने को कहा, लेकिन सिपाही कह रहा है कि तुम अपने काम से काम रखों। लोगों की भीड़ भी जमा है और सिपाही आग बबूला हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगी सरकार से इस्तीफा: मंत्री दिनेश खटीक ने लिखा- दलित हूं इसलिए होता है भेदभाव, पत्र में बयां किया दर्द
विज्ञापन
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि यूपी 112 में तैनात मुख्य आरक्षी गुलबदन प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मी ने अपने इस कृत्य से विभाग की छवि को धूमिल किया है।