फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was beaten up and forced to drink poison when he asked for water, resulting in his death.

Bijnor News: युवक से की मारपीट, पानी मांगने पर जबरन पिलाया जहर, हुई मौत

Sun, 21 Sep 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up and forced to drink poison when he asked for water, resulting in his death.
मंडावली-प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझाते एएसपी सिटी। संवाद
मंडावली/नजीबाबाद। वीडियो कॉल पर बात करने से नाराज रिश्तेदार युवती के भाई ने शुक्रवार दोपहर दोस्तों के संग मिलकर प्रेमपुरी निवासी अमर सिंह (20) के साथ मारपीट की। आरोप है कि पानी मांगा तो जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को हायर सेंटर ले जाते हुए अमर की सिंह की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने मंडावली थाने के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बाबूराम का बेटा अमर सिंह शौच करने के लिए गांव के तालाब पर गया था। परिजनों का आरोप है कि गांव नंगला पिथौरा के रिश्तदार युवक प्राकुल और विनोद बाइक से पहुंचे और अमर सिंह को बाइक पर बैठाकर गांव विजयपुर के जंगलों में ले आए। आरोप है कि वहां अमर सिंह के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

अमर सिंह ने पानी मांगा तो आरोपियों ने जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेसुध होकर खेत में ही पड़ा रहा। शाम को करीब छह बजे उसे होश आया तो उसने खेत से बाहर निकलकर राहगीर के फोन से परिवार वालों से बात की। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे गांव विजयपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रातभर उसका इलाज चला। शनिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया। जौलीग्रांट ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने पहले मंडावली थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर हंगामा कर जाम लगा दिया। मंडावली से नजीबाबाद के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर जाम लगाया गया। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेने के प्रयास किया तो पुलिस की कई बार ग्रामीणों से धक्का-मुक्की हुई। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

मंडावली-प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझाते एएसपी सिटी। संवाद

मंडावली-प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझाते एएसपी सिटी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed