फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A woman hanged herself after a dispute with her husband.

Bijnor News: पति से अनबन में महिला ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Sun, 19 Oct 2025 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A woman hanged herself after a dispute with her husband.
बिजनौर/हरेवली। गांव वाजिदपुर में पति से झगड़े के बाद आसिफा (30) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। शनिवार की सुबह महिला का शव कब्रिस्तान में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज करते हुए पति नूरआलम समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शेरकोट थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि आसिफा शुक्रवार को अपनी बहन के गांव शहजादपुर से अपने घर लौटी। जिस पर उसके पति नूरआलम ने पूछा कि शहजादपुर क्यों गई थी, इस बात को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा हुआ। इसमें नूरआलम ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

हालांकि उसके परिवार वालों ने उसे तुरंत ही फंदे से उतार लिया। तभी शाम के आठ बजे आसिफा भी घर से निकल गई। उसने घर से करीब चार सौ मीटर दूर कब्रिस्तान में पहुंचकर शहतूत के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगीना थाना क्षेत्र के गांव रामपुर दास उर्फ पटपड़ा गांवड़ी निवासी जाहिद ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी साल 2019 में गांव वाजिदपुर नूर आलम के साथ की थी। शादी के बाद से ही पांच लाख की नकदी और बाइक की मांग करते आ रहे थे।

आसिफा का पति नूर आलम आए दिन उसके साथ झगड़ा करता रहता था। मायके वालों ने आसिफा की हत्या कर शव को पेड़ में लटकाने का भी आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी पति नूर आलम, जेठ नूर अहमद और ससुर सईद को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed